दिमाग को शांत कैसे रखे | How to keep Mind Calm and Steady

Published On: April 29, 2026

जीवन में कई बार हमारे साथ ऐसी घटनाएं घट जाती है जिसे हम अपने दिल और दिमाग से निकाल ही नहीं पाते। ऐसे में कई लोग Depression का भी शिकार  हो जाते हैं। आज के इस ब्लॉग में बात करने वाले हैं की दिमाग को शांत कैसे रखे | दिमाग को शांत और स्थिर कैसे रखें | मन और दिमाग शांत करने के उपाय (How to keep Mind Calm and Steady) क्या हैं और आप अपने दिमाग को शांत और स्थिर कैसे रख सकते है।

आजकल की भागदौड़ भड़ी जीवनशैली के कारण हमारा दिमाग काफी अशांत रहता है जिसकी वजह से हम कई बार बहुत बड़ी बिमारियों का भी शिकार हो सकते है, कई बार तो लोग अपनी जान तक दे देते है। आज के इस आधुनिक युग में मनुष्य के लिए मन औऱ दिमाग की शांति पाना बहुत कठिन है। दिमाग औऱ मन की शांति ही जीवन को आनंदमय बनाती है और इसके बिना मनुष्य सिर्फ एक मशीन है।

हमारे साथ कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है जिसे हम अपने दिमाग से निकालना चाहते हैं, उसे भूलना चाहते हैं, पर ऐसा हो नहीं पाता। दोस्तों हमारा दिमाग कोई एल्क्ट्रिक ब्लब नहीं है जिसका आप स्विच ऑन कर देंगे तो ये सोचना शुरू कर देगा और स्विच बंद कर देंगे तो सोचना बंद कर देगा।

हमारा मस्तिष्क हमारी सहमती में काम करता है। अगर इसके विवेचनात्मक पहलूओं की चर्चा की जाए तो हमे पता चलेगा कि असल में हमारा दिमाग और हमारा मन उस तरफ आकर्षित रहता है जहां आप नहीं सोचना चाहते।

मन को शांत और स्थिर कैसे करें (mind ko control kaise kare), उदास मन से कैसे निपटे (how to overcome with depressed mind) हमारा मन दुखी क्यों होता है, मन अशांत क्यों होता है या मन में अशांति क्यों होती है, मन को शांत कैसे करे, मन शांत क्यों नहीं रहता है, मन में उठने वाले गैर ज़रूरी विचारों को काबू कैसे करे, इत्यादि ढेरों सवाल हमारे दिल और दिमाग में उठते ही रहते हैं। इन सब सवालों के जवाब के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

दिमाग को शांत कैसे रखे | दिमाग को शांत और स्थिर कैसे रखें | मन और दिमाग शांत करने के उपाय (How to keep Mind Calm and Steady)
जिस तरह कान का काम है सुनना, जीभ का काम है स्वाद लेना, दिल का काम है धड़कना, आँखों का काम है देखना, नाक का काम है सूंघना, ठीक उसी तरह दिमाग का काम है सोचना।

जैसे आप कान को सुनने से नहीं रोक सकते, जीभ को स्वाद लेने से नहीं रोक सकते, दिल को धड़कने से नहीं रोक सकते, आँखों को देखने से नहीं रोक सकते, अपने कानों को सुनने से नहीं रोक सकते ठीक वैसे से आप अपने दिमाग को भी सोचने से नहीं रोक सकते। इसमें कोई स्विच नहीं है जिसे आप ऑन ऑफ कर सकें। ये हमेशा अपना काम करता रहता है।

हम सभी जानते है की मानव मस्तिष्क कितना शक्तिशाली और सक्षम है। हमारा दिमाग एक सुपर कंप्यूटर से कही ज्यादा शक्तिशाली है पर उससे भी कही ज्यादा शक्तिशाली है हम खुद। लेकिन हमारा दिमाग अच्छे और वांछित परिणाम तभी दे पाएगा जब वो संतुलित हो, स्थिर हो और केंद्रित हो।

क्या आप जानते है – जो भी वृक्ष बहुत बड़े होते है जैसे आम, पीपल, बरगद इत्यादि, उनके उतने बड़े होने का कारण क्या है? ये इसलिए इतने बड़े होते है क्यूंकि इनके बीज जब मिट्टी में पनप रहे होते है तो ये लगातार स्थिर होते है, हवा के साथ इधर उधर उड़ते नहीं रहते। जो बीज हवाओं के साथ इधर उधर घूमते रहते है कभी स्थिर नहीं होते वो कभी भी वृक्ष नहीं बन सकते।

रिसर्च ये बताते है की हमारे दिमाग में प्रतिदिन 40-50 हज़ार विचार आते है। इनमे से 95% विचार ऐसे होते है जो रोज़ ही हमारे ज़हन में आते है। हर दिन जो हमे इतने सारे विचार आते है उनमे से ज्यादातर विचार नकारात्मक (Negative) होते है। हमारे विचार बिज़ की तरह ही होते है। अगर इन्हे बड़ा वृक्ष बनाना है तो अपने विचार को एक जगह स्थिर और संतुलित रखना होगा।

जो भी कामयाब लोग है वो कभी कामयाब नहीं होते, अगर वो हर दूसरे मिनट में अपने विचार बदलते रहते। वो लोग तभी कामयाब हुए है जब उन्होंने अपने दिमाग को स्थिर और लक्षित रखा है। जब हम कोई चीज केंद्रित होकर करते है तो हमे उसमे सफलता जरूर मिलती है।

आपने देखा होगा कई बार कुछ लोग सड़कों पर खेल दिखाते है। उसमे एक व्यक्ति चाहे वो लड़का हो या लड़की, एक रस्सी पर एक छड़ी लेकर बड़े आराम से खड़े होकर चल लेते है। क्या आप जानते है वो ऐसा क्यों और कैसे कर पाते है?

ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि उन लोगों ने इसके लिए बहुत मेहनत और अभ्यास किये होते है। वो केवल इसी काम को करने के लिए केंद्रित होकर, पूरा ध्यान इसी एक काम पे लगा कर अभ्यास करते है। तभी वो एक दिन सफलतापूर्वक इसे कर पाते है।

ठीक वैसे ही हमे भी अगर कुछ पाना है, हमे भी अगर कुछ कर दिखाना है, तो कभी एक विचार तो कभी दूसरे विचार पर भागते नहीं रहना है। हमे कोई एक निर्णय लेना होगा और उसी पर पूरा ध्यान केंद्रित कर अभ्यास करना होगा। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी चाहे वो अभ्यास किसी की क्षेत्र में हो।

अपने मन और दिमाग को शांत रखने के लिए आप कई अभ्यास कर सकते है। पर सबसे पहले आपको अपने नकारात्मक (negative) विचारों पे काबू पाना होगा। हमारा दिमाग हमारे विपरीत काम करता है। हम जिस चीज से भागते है वही चीज हमारा पीछा करती है इसलिए कभी किसी से भागे नहीं बल्कि हिम्मत और साहस से उसका सामना करें।

आप अपने मन और दिमाग दोनों को शांत करके के लिए कुछ उपाय कर सकते है। जैसे – मैडिटेशन (meditation), एक्सरसाइज (Exercise), अपनी पसंद का कोई काम कर सकते है (Your Favorite Time pass), प्रकृति का नज़ारा कर सकते है (Natures View), अपनों के साथ वक्त बिताएं (Spend Time with your Love Ones), अच्छी नींद लें (Sleep Well), पानी ज्यादा पिए (Drink more water), प्रेरणात्मक कवितायेँ और वीडियोस देखें (Motivational quotes & motivational videos)।

पर याद रखें इस दुनिया में उदास, परेशान या चिंतित रहने का कोई मतलब नहीं है। आप हमेशा खुश रह सकते है। बस अपनी वास्तविकता (spirituality) को पहचानिये आपके साथ जो होता है अच्छे के लिए होता है बस यही सोच रखिये और खुश रहिये चाहे परिस्थिति जैसी भी हो। जीवन जीने का यही शांतिपूर्ण (peaceful) तरीका है।

आपके साथ अगर कुछ कभी गलत हुआ है तो आप ये मत सोचते रहिये की गलत हो गया गलत हो गया, बस आप इस बात पर ध्यान दीजिये की आप सही सलामत है आपको इससे बेहतर कुछ मिल सकता है। जो हुआ क्या पता वो आपके लिए सही ना रहा हो। हमेशा सकारात्मक (positive) सोच रखें।

मान लीजिये अगर किसी वैज्ञानिक से कोई अविष्कार किये है अगर वो उस अविष्कार के लिए केंद्रित (focus) नहीं होते, सकारात्मक सोच नहीं रखते तो क्या वो कभी कोई अविष्कार कर पाते? नहीं ना ! तो आप सब भी यही कीजिये।

अगर दिमाग शांत रखना है तो खुद को सकारात्मक और केंद्रित रखिये। जब आप शांत (peace) और केंद्रित (focused) होकर कुछ करते है तो आपका दिमाग उस समय बस वही होता है जहाँ आप उसे केंद्रित करते है। इसलिए अपने दिमाग को सही काम और सही सोच पर केंद्रित कीजिये। शांत मन के फायदे बहुत हैं इसलिए हमेशा मन को शांत और साकारात्मक रखें।

दिमाग को शांत करने की दवा और दिमाग को शांत करने का मंत्र यही है की खुद को सकारात्मक और केंद्रित रखिये। अपने दिमाग को सही काम और सही सोच पर केंद्रित कीजिये क्यूंकि शांत और केंद्रित होकर कुछ भी करने से आपका दिमाग बस वही काम करता है जहाँ आप उसे केंद्रित करते है।

उम्मीद करती हूँ आपको मेरा आज का यह पोस्ट दिमाग को शांत कैसे रखे | दिमाग को शांत और स्थिर कैसे रखें | मन और दिमाग शांत करने के उपाय (How to keep Mind Calm and Steady) पसंद आया होगा।

Frequently Asked Questions

way i buld website

etting a bikini wax is no easy feat. Compared to waxing the arms and legs, bikini waxing requires a significantly higher degree of caution; this is because the skin in the bikini area is far more sensitive than that on the rest of the body. Furthermore, this area typically features a higher density of hair, and the hair itself tends to be coarser, making the waxing process considerably more painful.

can you plase suject helpin

etting a bikini wax is no easy feat. Compared to waxing the arms and legs, bikini waxing requires a significantly higher degree of caution; this is because the skin in the bikini area is far more sensitive than that on the rest of the body. Furthermore, this area typically features a higher density of hair, and the hair itself tends to be coarser, making the waxing process considerably more painful.

Ajay Bhoyar

में आपका स्वागत है। यह जगह खासकर उन लोगों के लिए हैं जो घर बैठे Online पैसे कमाना चाहते हैं ( Earn Money Online from Home), Blogging करना सीखना चाहते हैं (Learn Blogging), प्रेरणा दायक लेख (Motivational Blogs), गर्भावस्था (Pregnency), गर्भावस्था में होने वाले बदलावों (Changes in Pregnancy), उसके बाद शिशु के पालन पोषण (Parenting), स्वास्थ्य एवं सौंदर्य (Health & Beauty), सेक्स एजुकेशन (Sex Education) जैसे पीरियड्स (Periods), जी स्पॉट (G Spot), ओर्गास्म (Orgasm) तथा जानकारी भरे लेख (Informational Blogs) इत्यादि के विषय में सही जानकारी की रूचि रखते हैं।

Related Post

Morning Diet For Weight Loss
Health And Fitness, Weight loss

How To Plan Morning Diet For Weight Loss

By Ajay Bhoyar
|
June 11, 2026
A young Indian woman checking her fitness tracker after completing a daily weight loss workout at home.
Health And Fitness, Weight loss

How To Weight Loss in 10 Minutes Daily

By Ajay Bhoyar
|
June 4, 2026
How To Lose Weight Without Gym
How To Start Weight Loss Journey For Beginners

Leave a Comment